टीचर पत्नियों का ट्रांसफर कर दिया, पति का क्या?

पटना। ब्यूरो। बिहार में टीचर ट्रांसफर को लेकर सियासत चरम पर है। विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान भी यह मुद्दा लगातार गूंजता रहा। सत्र के आखिरी दिन विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एमएलसी ने अपनी ही सरकार को इस मुद्दे पर घेर लिया। बीजेपी के नवल किशोर यादव ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से कहा कि सरकार ने पत्नियों का ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन पतियों का नहीं किया गया। सरकार को पतियों से क्या दिक्कत है?
बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने गैर सरकारी संकल्प के जरिए शिक्षकों के तबादले के मुद्दे को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 से 12 हजार शिक्षकों का ट्रांसफर किया है। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि पति की पोस्टिंग के आधार पर जिन पत्नियों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन की मांग की थी, उनका ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं, जिन पतियों ने अपनी पत्नी की पोस्टिंग के आधार पर तबादले की मांग की थी, उनका नहीं किया गया। हमें समानता का अधिकार है। बता दें कि नवल किशोर खुद प्रोफेसर हैं और उनकी पत्नी शिक्षिका हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश