एईएस जेई को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

 बढ़ती गर्मी के साथ ही जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस और एईएस का मंडराने लगता है खतरा

मोतिहारी । सम्वाददाता।

जिले में एईएस व जेई के रोकथाम को लेकर पकड़ीदयाल एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आईसीडीएस, सीडीपीओ, बीईओ शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गईं। जिसमें
एसडीएम ने गर्मियों में एईएस/जेई के मामले इस क्षेत्र में ज्यादातर होने के कारण एलर्ट रहने को कहा। साथ ही इस गंभीर बीमारी से निबटने के लिए अनुमण्डलीय अस्पताल, पीएचसी के चिकित्सकों को इमरजेंसी ईलाज, दवाओ की उपलब्धता 24 घंटे रखने को कहा। उन्होंने कहा की ऐसे मामलों से बच्चों को बचने के लिए जागरूकता का आयोजन, चौपाल करने, पंपलेट आदि का वितरण करने के सुझाव दिए।

चमकी बुखार से बचाव के उपाए:

चमकी बुखार से बचाव के लिए बच्चों को रात में भरपेट खाना खिलाए, कुछ मीठा दे, तेज धूप से बचाए, साफ-सफाई का ध्यान रखें, बुखार आने पर तुरंत इलाज करवाए, खाने से पहले और बाद में हाथ धोएं, और साफ पानी पिएं।
सड़े-गले फल से बचें, बच्चों को सड़े-गले या अधपके फल न खाने दें।
अगर बच्चे को बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों को लगातार पानी या ओआरएस का घोल पिलाते रहें, अगर बच्चा बेहोश हो या दौरे पड़ें, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं।
चमकी बुखार के लक्षणों (तेज बुखार, सिरदर्द, अर्द्ध या पूर्ण बेहोशी) के प्रति जागरूक रहें बेहोशी या चमकी के लक्षण दिखने पर तुरंत आशा को सूचित कर नि:शुल्क 102 एम्बुलेंस या उपलब्ध वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन