स्थानीय ज्वलंत समस्याओं को लेकर एनटीपीसी के सीईओ से मिले पूर्व मंत्री

 मुजफ्फरपुर। थर्मल पावर के कामगारों को प्रति माह 2 दिन अवकाश का सुविधा देने तथा प्लांट के चारों ओर अवस्थित गांवों में सार्वजनिक स्थान पर हाई मास्क लाइट लगाने का किया मांग।
राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार शुक्रवार को स्थानीय ज्वलंत समस्याओं को लेकर एनटीपीसी के सीईओ से मिले। मुलाकात के दौरान श्री कुमार ने सीईओ से थर्मल पावर में कार्यरत मजदूरों को पूर्व की भांति महीने में 2 दिन अवकाश देने तथा थर्मल पावर के चारों ओर अवस्थित गांवों में सार्वजनिक स्थल व गरीब बस्ती में हाई मास्क लाइट लगाने की मांग रखी। इस दौरान श्री कुमार ने सीईओ को बताया की पूर्व से यूपीएल कंपनी के द्वारा थर्मल में कार्यरत कामगारों को प्रति माह 2 दोनों का अवकाश की सुविधा दिया जा रहा था , लेकिन इन दिनो प्रबंधन द्वारा इस सुविधा से उन्हें वंचित कर दिया गया है केवल अब मजदूर गजटेड होलिडे एवं रविवार का छुट्टी का लाभ ले पा रहे हैं, जिस वजह से मजदूर काफी परेशानियों व आंदोलित हैं।
श्रीकुमार के इस मांग पर प्रबंधन के द्वारा अध्ययन कर एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही गई। श्री कुमार ने प्रबंधन से कांटी थर्मल पावर के आजू-बाजू में बसे गांव क्रमशः बिशनपुर सुमेर, कोठियां, बरियारपुर, सिरसिया ,नारायण भेरियाही,शेरना , कुशी, रतनपुरा, ढ़ेमहां, अकुरहा , पकड़ी , मधुबन, सरमसपुर, नरसंडा, कपरपुरा , कांटी स्टेशन टोला, किशुनगर,कांटी बाजार, रामपुर आदि गांव में थर्मल पावर के सीएसआर फंड से सार्वजनिक स्थान एवं दलित – पिछड़ा बस्ती में हाई मास्क लाइट लगाने की मांग रखी। प्रबंधन के द्वारा श्री कुमार को आस्वस्थ किया गया कि उपलब्ध राशि से प्राथमिकता के आधार पर थर्मल पावर के आजू-बाजू में बसे गांव में हाई मास्क लाइट लगाने का योजना है, अगले वित्तीय वर्ष में इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।
वार्ता के उपरांत श्री कुमार ने पत्रकारों से कहा की एनटीपीसी के अधिकारियों ने हमारी दोनों मांगों को गंभीरता से सुना है। वही उनके द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गई है।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!