जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया टाइगर

ब्यूरो। पटना/चंपारण।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से सटे एक गांव में गुरुवार को बाघ आने से हड़कंप मच गया। भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटाड़ गांव में दोपहर करीब ढाई बजे मोहन पटेल के घर से पूरब मैदान में दौड़ते हुए बाघ को अचानक देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह लुटन सा के घर में घुस गया। इत्तेफाक से घर में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। शोर-गुल की आवाज सुनकर टाइगर घर से निकलकर मक्के के खेत में घुस गया।
फॉरेस्टर सुनील पाठक ने बताया कि बाघ जंगल से निकला था। उसे लोगों ने स्पष्ट रूप से देखा है। संयोग अच्छा था कि किसी तरह की घटना नहीं घटी और कोई हताहत नहीं हुआ। बाघ मक्के से होते हुए जंगल में प्रवेश कर गया है। वन विभाग की टीम बाघ पर नजर बनाए हुए हैं। इसका बाघ का दौड़ते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज फिफ्टिन इसकी पुष्टि नहीं करता है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश