इफ्तार पार्टी का आयोजन

तुरकौलिया। रमजान के मौके पर अलविदा जुम्मा के दिन मुरारपुर पंचायत के सरिसवा गांव में समाजसेवी कमरूद्दीन अंसारी के दरवाजे पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में रोजदार व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। काफी संख्या में जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। समाजसेवी कमरूद्दीन ने बताया कि इफ्तार पार्टी से समाज में भाईचारे का संदेश दिया गया है। जहां हजारों लोगों ने शामिल होकर आपसी सौहार्द को और प्रगाढ़ किया है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि समाज में भाईचारे और आपसी समरसता मजबूत करने का प्रतीक है। समाज में लोगों के बीच मुहब्बत बनी रहे। इसी भावना के साथ सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। समाज मे एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना लाजमी है। इस तरह के आयोजनों से इस पैगाम को और बल मिलता है। यह आयोजन हमारी आपसी एकता, सहयोग व सौहार्द्र का प्रतीक है। हमारी परंपरा रही है कि हम सभी धर्मों के पर्वों को मिलजुल मनाते हैं। ताकि समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना कायम रहे। इफ्तार पार्टी में हरसिद्धि विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम, अनवर आलम अंसारी, मुखिया रामजनम पासवान, सुभाष सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, मुखिया विनोद सिंह, पंसस श्रवण सहनी, देवलाल पासवान, डा. विट्टू श्रीवास्तव, मुकेश देव गुप्ता, अरुण यादव, राजकुमार गिरी, संजय पटेल, भोला तुरहा, मो0 बब्लू, ममनून अहमद, मुअज्जम आरिफ, अब्बास अंसारी, कलाम अंसारी, असलम अंसारी, मनसफ अंसारी, डा0 शाहिद हसन, उपमुखिया मुजफ्फर आलम, जावेद अहमद आदि हजारों लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!