छग में कोरोना प्रभावित जिलों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के घर तक जाएगा गर्म खाना

रायपुर | छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सरकार एहतियाती कदम उठा रही है। जिन जिलों में चार प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी दर है, वहां आंगनवाड़ी केंद्र व स्कूल बंद कर दिए गए है। इन ज्यादा प्रभावित जिलों में जहां रेडी-टू-ईट वितरण जारी रहेगा वहीं गर्भवती महिलाओं और तीन से छह साल तक के बच्चों को घर पर ही टिफिन से गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसे जिले जहां कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आंगनवाड़ी तथा मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को बंद किया गया है, वहां सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट वितरण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गर्भवती माताओं एवं तीन से छह वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर टिफिन व्यवस्था के माध्यम से गर्म भोजन प्रदान करने कहा है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के वर्तमान प्रसार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम हेतु चार प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनवाड़ी तथा मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों, संभागायुक्तों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अन्तर्गत जिला स्तर पर निर्धारित मीनू अनुसार गर्म भोजन एवं पोषण सामग्री का वितरण यथावत रहेगा। सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे सुपोषण चैपाल, समूह की बैठकें इत्यादि नहीं होंगे पर गृह भेंट के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा तथा सजग अभियान अन्तर्गत प्राथमिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) की गतिविधियां निरंतर जारी रखी जायेंगी। इसके साथ ही अधिकारियों को कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा बच्चों एवं महिलाओं का नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच करने कहा गया है।

जारी निर्देश में आंगनवाड़ियों के बंद रहने के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता रहे इसके लिए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने कहा गया है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र में उपलब्ध चावल व अन्य कच्ची सामग्री को खराब होने से बचाने के लिए सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले…

Continue reading
सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
  • TN15TN15
  • November 23, 2026

सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

  • By TN15
  • November 25, 2026
इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

  • By TN15
  • November 25, 2026
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

  • By TN15
  • November 25, 2026
Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

  • By TN15
  • November 25, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

  • By TN15
  • November 25, 2026
कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

  • By TN15
  • November 25, 2026
यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि