रामनवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेने अनिवार्य होगा : डीएम

 शांतिपूर्ण रामनवमी पर्व संपन्न कराने को लेकर डीएम और एसपी ने की रक्सौल थाना परिसर में बैठक, दिए निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात की अध्यक्षता में आज रक्सौल थाना परिसर में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
डीएम ने निर्देश दिया कि रामनवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। उसके लिए जुलूस का मार्ग चिन्हित किया जाएगा। सभी समितियों को जुलूस के लिए चिन्हित मार्ग का अनुपालन करना होगा। जिलाधिकारी ने स्थानीय पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि रूट वेरिफिकेशन निश्चित रूप से कर लें एवं रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर लें। डीएम ने कहा कि जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा का प्रयोग किया जाए एवं जुलूस की वीडियो ग्राफी भी कराई जाए। जुलूस के साथ अग्निशमन दल एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था रखी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर डीजे का प्रयोग बिल्कुल प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस में कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा और धारदार हथियारों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जुलूस निकालने वाले संगठन 10 से 15 वॉलिंटियर्स की टीम बना ले एवं उनका मोबाइल नंबर स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दें ताकि इनसे संपर्क बना रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न धार्मिक संगठनों के उपस्थित कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनसे भी जानकारी प्राप्त की एवं आस्वस्त किया कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और सुरक्षित जुलूस निकलवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
मौके पर नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी सौरव सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी रक्सौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!