वक्फ बोर्ड के लोकसभा में पारित होने के बाद जदयू में उभरे नए समीकरण!

चरण सिंह

वक्फ संसोधन बिल का असर सबसे अधिक बिहार पर पड़ेगा। क्योंकि इस साल बिहार विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए ध्यान भी बिहार में ही सबसे अधिक दिया जा रहा है। जिस तरह से जदयू ने मुस्लिम नेता नाराज हैं तो यह माना जा रहा है कि यह बिल सबसे अधिक असर जदयू पर डालने वाला है। क्योंकि नीतीश कुमार का चेहरा सेकुलर है और यह बिल सीधे मुस्लिमों से जुड़ा है और जदयू मुस्लिम नेता नीतीश कुमार से नाराज बताए जा रहे हैं। क्योंकि जदयू के सेकंड लाइन के नेता नीतीश कुमार की सुन नहीं रहे हैं। इसलिए नीतीश कुमार पूरी तरह से बेबस नज़र आ रहे हैं।

गुलाम गौस पहले ही आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद से मिल चुके हैं तो जमा खान नीतीश कुमार से बहुत खफा हैं। इन नेताओं का कहना है कि भले ही ललन सिंह और संजय झा बीजेपी के सुर में सुर मिला रहे हों पर नीतीश कुमार के स्टैंड लेने पर ये नेता भी कुछ नहीं कर पाते। मतलब इन चुनाव में मुस्लिमों की नाराजगी का खामियाजा नीतीश कुमार को उठाना पड़ सकता है। ऐसे में नीतीश कुमार से मुस्लिमों की नाराजगी का फायदा तेजस्वी यादव उठा सकते हैं। क्योंकि जदयू से नाराज मुस्लिमों का रुख आरजेडी की ओर ही देखा जा रहा है। वैसे भी माई समीकरण के बल पर ही  लालू ने बिहार पर 15 साल राज किया। इस बार तो नीतीश कुमार के प्रति नाराजगी कुछ ज्यादा ही है।
वक्फ संसोधन बिल पर दूसरा पहलू यह भी है कि एनडीए नेताओं का कहना है कि वक्फ बोर्ड का फायदा प्रभावशाली उठाते रहे हैं। आम आदमी को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। वक्फ बोर्ड के बारे में यह कहा जाता है कि करोड़ों रुपए का किराया वक्फ बोर्ड के पास आता है तब भी मुसलमान शिक्षा में पिछड़े हुए हैं ही साथ ही आर्थिक रूप से भी उनका उत्थान नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार यह भी कह रही है कि संशोधन के बाद अब इसका फायदा इन प्रभावशाली लोगों को नहीं बल्कि आम मुस्लिमों को मिलेगा।
मतलब आम लोगों के लिए दान दी गई जमीन का लाभ अब आम लोगों को ही मिलेगा। इसमें दो राय नहीं कि वक्फ बोर्ड के पास बड़े स्तर पर सम्पत्ति तो है ही पर इस पर कब्ज़ा करने वाली की भी कमी नहीं है। अब तक यह माना जाता है कि वक्फ बोर्ड का फायदा प्रभावशाली लोग ही उठाते रहे हैं। इसमें नेता और ब्यूरोक्रेट्स भी हैं। बीजेपी इस बात को ही भुनाना चाहती है कि वह तो आम मुसलमानों के लिए काम करना चाहती है।
  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा