लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

बाँदा में जन्में और दिल्ली निवासी युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र को उनके हिंदी ग़ज़ल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट,अतुलनीय एवं अनुकरणीय योगदान के लिए लिखावट फाउंडेशन ने दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ” लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित किया।

नीरज कुमार मिश्र का जन्म बाँदा (उत्तर प्रदेश ) के अछरौड़ गाँव के किसान परिवार में हुआ । इनके पिता राजेन्द्र देव मिश्र बेटे के इस सम्मान से बेहद खुश हैं।इनके बाबा विष्णुदेव मिश्र बाँदा के प्रसिद्ध कवि थे।अपने बाबा जी से उन्होंने साहित्य की समझ विकसित की। प्रारंभिक शिक्षा बांदा से और दिल्ली विश्वविद्यालय में इनकी उच्च शिक्षा की पढ़ाई पूरी हुई। इस समय वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इन युवा आलोचक के देश की प्रतिष्ठित पत्र -पत्रिकाओं और प्रमुख संकलनों में कई लेख ,कविताएँ और समीक्षाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। इनकी अब तक अनेक पुस्तकें पाठकों के सामने आ चुकी हैं। इनमें से कविता संकलन “कविता में किसान ” प्रमुख है। इस खबर से इनके गृह जनपद और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। सम्मानित युवा आलोचक ने “लिखावट फाउंडेशन” के संयोजक वरिष्ठ कवि मिथिलेश श्रीवास्तव जी को तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हए कहा कि इस सम्मान से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशन सेंटर में ” एक शाम गजल के नाम” आयोजन में वरिष्ठ गजलकार हरेराम समीप ने अध्यक्षता की। चर्चित गजलकारों हरेराम समीप,अमर पंकज,बिनोद सिन्हा,जगमोहन राय ‘ सजल ‘ और दिव्या जैन ने अपनी ग़ज़लों को सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर तीन पुस्तकों का लोकार्पण और उस पर बातचीत हुई। नीरज कुमार मिश्र ने गज़लों के इतिहास और इस आयोजन में शामिल गजलकारों पर अपना वक्तव्य दिया। संचालन विवेकानंद ने और धन्यवाद ज्ञापन इस आयोजन के संयोजक मिथिलेश श्रीवास्तव ने किया।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?