आज की महिला — ज़िम्मेदारी या आज़ादी?

आज की महिला… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक एहसास है, एक संघर्ष है, एक कहानी है—जो हर दिन लिखी जाती है, लेकिन पूरी कभी नहीं होती। आज की महिला ना सिर्फ ज़िम्मेदारी है, ना सिर्फ आज़ादी…वह एक भावना है, एक शक्ति है, एक संघर्ष है— जो हर दिन खुद को साबित कर रही है… और अंत में उसकी खामोश आवाज़ यही कहती है—*“मैं थकती हूँ… लेकिन रुकती नहीं… मैं टूटती हूँ… लेकिन बिखरती नहीं…आज की महिला आजादी और जिम्मेदारी का एक अनूठा संतुलन है। आधुनिकता ने शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की शक्ति दी है, जिससे वे रूढ़ियों को तोड़ रही हैं। हालाँकि, यह आज़ादी अपने साथ घर और बाहर (दोहरी भूमिका) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियाँ भी लेकर आई है।
क्योंकि मैं महिला हूँ…और मैं अब सिर्फ ज़िम्मेदारी नहीं, अपनी आज़ादी भी हूँ । जब हम कहते हैं “महिला”, तो आंखों के सामने एक चेहरा नहीं, कई चेहरे उभरते हैं—एक बेटी, जो अपने सपनों को दिल में छुपाकर दूसरों की खुशी में मुस्कुराती है…। आज की नारी के लिए आज़ादी का अर्थ अपनी शर्तों पर जीना है, और जिम्मेदारी का अर्थ उन शर्तों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना और परिवार के साथ समाज को संभालना है। केवल पैसा कमाना ही आर्थिक स्वतंत्रता नहीं दिलाता। सच्ची स्वतंत्रता तब आती है जब एक महिला पैसे को समझती है, उसका बुद्धिमानी से प्रबंधन करती है और समय के साथ उसे बढ़ाती है।
एक बहन, जो हर दुख में साथ खड़ी रहती है…जब एक महिला अपने वित्त को समझती है, तो उसे आत्मविश्वास से भरे निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त होती है – अपने लिए, अपने परिवार के लिए और उस जीवन के लिए जिसे वह बनाना चाहती है। आज की महिला किसी भी रूप में हो ज़िम्मेदारी है । पर कुछ महिलाएँ इसे अपने आज़ादी मानते हैं।।
एक पत्नी, जो अपने अस्तित्व को रिश्तों में पिरो देती है… और एक मां, जो खुद अधूरी रहकर अपने बच्चों को पूरा बनाती है… लेकिन इन सबके बीच एक सवाल धीरे से उसके मन में उठता है “क्या मैं सिर्फ ज़िम्मेदारियों का बोझ हूँ… या मुझे भी आज़ाद होने का हक है?”*
बचपन से बंधन की शुरुआत-एक लड़की जब जन्म लेती है, तो उसके साथ ही कई उम्मीदें भी जन्म लेती हैं।उसे सिखाया जाता है— “धीरे बोलो…” “संभलकर चलो…” -“ज़्यादा मत हंसो…” उसकी हर मुस्कान पर एक सीमा होती है, हर ख्वाब पर एक पहरा होता है। वह उड़ना चाहती है, लेकिन उसके पंखों को परंपराओं की डोर से बांध दिया जाता है। सपनों का त्याग-हर महिला के दिल में कुछ सपने होते हैं— कुछ बनने के, कुछ करने के, कुछ खुद के लिए जीने के… लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, उसके सपनों की जगह उसकी ज़िम्मेदारियां ले लेती हैं।
वह सोचती है— “पहले परिवार…” “पहले बच्चे…” “पहले सबकी खुशी…” और इस “पहले” के चक्कर में, वह खुद को हमेशा “बाद में” रख देती है… आज़ादी की चमक… या भ्रम?-आज हम कहते हैं कि महिला आज़ाद है…वह पढ़ रही है, काम कर रही है, अपने फैसले ले रही है…
लेकिन क्या सच में वह आज़ाद है?— अगर वह देर से घर आए, तो सवाल उठते हैं… अगर वह अपनी मर्जी से जीना चाहे, तो उंगली उठती है…अगर वह “ना” कहे, तो उसे गलत समझा जाता है…यह कैसी आज़ादी है, जहां हर कदम पर सफाई देनी पड़े?
दोहरी ज़िंदगी का दर्द—आज की महिला दो ज़िंदगियां जी रही है—एक जो दुनिया देखती है…और एक जो वह अकेले महसूस करती है…
सुबह ऑफिस में एक मजबूत, आत्मनिर्भर महिला…
और शाम को घर में वही पुरानी उम्मीदों का बोझ…
वह थकती है… टूटती है…लेकिन फिर भी मुस्कुराती है…क्योंकि उसे सिखाया गया है—“महिलाऐ रोती नहीं, सहती हैं…”*समाज अब महिलाओं को बराबरी के दर्जे की ओर ले जा रहा है, जहाँ वे परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
समाज की खामोश दीवारें—समाज बदल रहा है, लेकिन उसकी सोच अभी भी कहीं न कहीं अटकी हुई है। आज भी जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो कुछ लोग उसकी उड़ान नहीं, उसकी सीमा ढूंढते हैं…
उसे कहा जाता है—“इतनी आज़ादी ठीक नहीं…” “घर का भी ध्यान रखो…” कोई यह नहीं पूछता कि—*“क्या तुम खुश हो?”*आधुनिक महिलाएं शिक्षा और नौकरियों के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं, जिससे वे अपने जीवन के फैसले खुद ले पा रही हैं। कामकाजी महिलाएं अक्सर घर के काम और बाहर की नौकरी के बीच संतुलन बनाती हैं। यह उन्हें सशक्त तो बनाता है, लेकिन काम का बोझ भी बढ़ाता है। महिलाओं के आगे बढ़ने के साथ ही, पुरुषवादी मानसिकता और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियाँ (जैसे हिंसा और उत्पीड़न) भी बढ़ रही हैं।
एक अनसुनी आवाज़—हर महिला के अंदर एक आवाज़ होती है— जो कहती है, ।“मैं भी जीना चाहती हूँ…”। “मैं भी अपने सपनों को छूना चाहती हूँ…”आर्थिक स्वतंत्रता का अर्थ अत्यधिक धनवान बनना नहीं है। इसका अर्थ है अपने जीवन, अपने विकल्पों और अपने भविष्य पर नियंत्रण रखना। आज की महिला केवल एक पहचान नहीं, बल्कि एक परिवर्तन की कहानी है। वह अब केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसने अपने सपनों को पंख देकर आकाश को छूना सीख लिया है। शिक्षा, तकनीक और सामाजिक जागरूकता ने उसे वह शक्ति दी है, जिससे वह अपने फैसले स्वयं ले सकती है और आत्मनिर्भर बन सकती है।
लेकिन वह आवाज़ अक्सर दब जाती है—रिश्तों के शोर में, समाज के डर में, और अपनी ही चुप्पी में…
बदलाव की जरूरत—अब समय आ गया है कि यह सवाल बदला जाए—“महिला को ज़िम्मेदारी चाहिए या आज़ादी?” सही सवाल यह है—“महिला को दोनों क्यों नहीं मिल सकते?”* क्यों उसे हर बार चुनना पड़ता है? क्यों उसे हर बार खुद को साबित करना पड़ता है? एक नई सोच की शुरुआत—महिला कोई बोझ नहीं है, वह खुद एक पूरी दुनिया है…उसे सिर्फ सहारा नहीं, सम्मान चाहिए…उसे सिर्फ अधिकार नहीं, समझ चाहिए…जब समाज यह समझ जाएगा कि—*महिला की आज़ादी उसकी ताकत है, कमजोरी नहीं…*तब असली बदलाव आएगा।
ऊषा शुक्ला

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    चरण सिंह  यूजीसी के नियमों में बदलाव होने…

    Continue reading
    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    हिन्दू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं है बीजेपी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप