केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में देश का भरोसा बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने ये तक दावा किया कि लगातार तीन लोकसभा और अनेक राज्यों चुनाव परिणामों में जीत से साबित होता है कि जनता को बीजेपी और एनडीए पर भरोसा है।
‘विपक्ष के भ्रमजाल का हिस्सा है वांगचुक का अनशन’
उन्होंने आगे लिखा, ‘जनता ने उसकी हर कुत्सित चाल का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। वामपंथी ढपली के साथ सोनम वांगचुक का अनशन भी उसी का एक झूठा जीता-जागता सबूत है.देश की जनता अब झूठे भ्रमजाल में फंसने के बजाय विकास, सुरक्षा और सुशासन के आधार पर अपने फैसले लेती है।
मौर्य का दावा- जनता का भरोसा BJP के साथ
उन्होंने लिखा, ‘यह कार्य डबल इंजन सरकार के विजन, मिशन, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों से ही संभव है। जहां बीजेपी की सरकार है वहां जनता उसे फिर अवसर देने का मन बना चुकी है. जिन राज्यों में उसकी सत्ता नहीं है, वहां भी जनता परिवर्तन का संकल्प ले रही है. वहां भी चुनावों में कमल खिलेगा और बीजेपी की सरकार बनेगी।
डिप्टी सीएम नेने बीजेपी के संकल्प का जिक्र कते हुए अंत में कहा कि ‘तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें.’ बीजेपी का ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और विकसित भारत का संकल्प ही देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाएगा।






