‘गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आजकल अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी। अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के इस रुख पर यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें एक सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अपनी गाड़ी पर सपा का झंडा लगाकर खुलकर बैटिंग करनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल और जौहर यूनिवर्सिटी पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया दी।

 

 

‘सपा के लिए खुलकर बैटिंग करिए’

 

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “हम तो उनको राय देंगे कि कुर्ता पजामा सिल्वा लें, गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें और खुलकर बैटिंग करें.” उन्होंने आगे कहा कि शंकराचार्य का काम होता है, अपने धर्म का प्रचार प्रसार करना, राजनीतिक हस्तक्षेप करना नहीं. यही सपाई बनारस में शंकराचार्य को पिटवा दिए थे. इनके बूते सरकार बना लेंगे, सरकार बदल देंगे!”
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंपत राय को बचा रहे हैं। उन्होंने ये तक कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही प्रदेश में गौ हत्या वही करवा रहे हैं और वो कालनेमि जैसे हैं। यही नहीं लखनऊ में उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी. यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली थी. इस दौरान उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता बनाने और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी, जिसके बाद से वो बीजेपी के निशाने पर हैं।

 

 

सोनम वांगचुक पर क्या बोले राजभर?

 

इसके अलावा भी ओमप्रकाश राजभर ने कई अन्य मुद्दों पर बयान दिए। सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा,”उनके स्वास्थ्य को देखते हुए जो उचित रहा वह फैसला लिया गया.” गौर हो कि सोनम वांगचुक पिछले 28 जून से NEET पेपर लीक के मामले को लेकर भूख हड़ताल पर हैं और आज सुबह ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद अस्पताल में शिफ्ट किया है। सरकार के इस फैसले को उन्होंने सही करार दिया है।

 

‘जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के लिए अखिलेश जिम्मेदार’

 

 

ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई के लिए अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। अगर वह जमीन सरकारी थी और अब वो शिक्षण संस्थान के नाम हो गया होता तो उस पर उंगली नहीं उठती है। यह फंसाने के लिए साजिश रची गई है और इसके लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है, उनके कार्यकाल में ये यूनिवर्सिटी बनी थी। केवल वही यूनिवर्सिटी नहीं टूट रही हैं, बल्कि बहुत सी टूट रही हैं। उत्तर प्रदेश में एनडीए के घटक दलों द्वारा सीट के दावों पर राजभर ने कहा, “कोई सीट किसी की रजिस्ट्री नहीं है बीजेपी के नितिन नबीन यह तय करेंगे.”

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी