किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए ऐसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। पेपर लीक के विरोध में एवं नई शिक्षा नीति के विरोध में हजारों छात्र एवं युवा जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं और सरकार की जवाबदेही की बात कर रहे हैं परंतु सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय छात्रों पर हमलावर हो रही है शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत निंदनीय एवं खेद जनक है।
किसान सभा के जिला संयोजक वीर सिंह नगर ने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में भारत के किसानों के हितों को गिरवी रख दिया है, भारत की 65% आबादी खेती पर निर्भर है खेती को जो संरक्षण प्राप्त था वह अमेरिका के दबाव में खत्म कर दिया गया है भारत के किसानों की हालत पहले ही खराब है अब और अधिक खराब हो जाएगी इसलिए किसान सभा सहित संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य संगठन भारत अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध करते हैं और इसे तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे हैं किसान संघर्ष मोर्चा गौतम बुद्ध नगर भारत अमेरिका समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग करता है।





