आज 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के पावन अवसर पर सीटू (CITU) जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से सभी देशवासियों, जनपदवासियों और मेहनतकश मजदूर साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं
सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा कहां की जैसा कि आप सभी जानते हैं, 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हमारे आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था। तिरंगे में केसरिया, सफेद और हरा रंग शामिल है और बीच में अशोक चक्र स्थापित है। यह ध्वज केवल एक झंडा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गर्व और बलिदान का प्रतीक है। सीटू जिला कमेटी मानती है कि हमारे तिरंगे की आन को बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। मजदूर वर्ग ने हमेशा देश की आजादी और तिरंगे की शान के लिए बढ़-चढ़कर योगदान दिया है और आगे भी देता रहेगा। इस अवसर पर हम सभी से आह्वान करते हैं कि हम राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा करें और देश में एकता, भाईचारा और मेहनतकशों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करें।







