उपमंडल स्तर पर भी लगाए जा रहे समाधान शिविर, आम जनता अपने घर के नजदीक करवाएं अपनी समस्या का समाधान : उपायुक्त

उपमंडल स्तर पर अगर कोई दिक्कत आती है तो जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में लेकर आएं अपनी समस्याएं : उपायुक्त

समाधान शिविरों का आयोजन प्रत्येक कार्यदिवस में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक लगातार जारी : उपायुक्त

करनाल, (विसु)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का निवारण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। समाधान शिविर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय पर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में, नगर निगम कार्यालय तथा संबंधित एसडीएम के कार्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं।

उपायुक्त उत्तम सिंह का कहना है कि समाधान शिविर के माध्यम से आम जनता की परिवार पहचान पत्र से जुड़ी, जाति, रिहायशी व आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय तथा संबंधित एसडीएम के कार्यालय में किया जा रहा है। इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं का नगर निगम तथा नगर पालिकाओं के कार्यालयों में मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने-अपने उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम के कार्यालय में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करवाएं। इससे उनके समय और धन की बचत होगी। फिर भी अगर किसी व्यक्ति का वहां पर समाधान नहीं होता तो उसके उपरांत जिला मुख्यालय पर लगाए जा रहे समाधान शिविर में आ सकते हैं। इसी प्रकार से प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित नगर निगम तथा नगर पालिका कार्यालय में अपनी समस्या का समाधान करवाएं।

इन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि करनाल उपमंडल व जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में किया जा रहा है। इसी प्रकार से असंध उपमंडल का समाधान शिविर एसडीएम असंध कार्यालय, इंद्री उपमंडल का समाधान शिविर एसडीएम इंद्री कार्यालय, नीलोखेड़ी उपमंडल का समाधान शिविर एसडीएम नीलोखेड़ी कार्यालय तथा घरौंडा उपमंडल का समाधान शिविर घरौंडा एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। ये समाधान शिविर प्रत्येक कार्यदिवस में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि समाधान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?