विकलांग व बच्चों के लिए नालसा की योजनाओं के बारे में ट्रेनिंग कार्यक्रम का किया शुभारंभ

करनाल, (विसु) । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज यहां जिला ए डी आर सैंटर पहुंचे। यहां उन्होंने मानसिक रूप से विकलांग व बच्चों के लिए नालसा की योजनाओं के बारे में ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ रिटायर्ड जज एस पी सिंह व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन भी उपस्थित थीं। यह ट्रेनिंग ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने वाले पैनल अधिवक्ताओं व पी एल वी के लिए आयोजित की गई थी।
सीजेएम इरम हसन ने बताया कि एडीआर सेंटर में मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए नालसा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद तपन रिहैबिलिटेशन सेंटर की इंचार्ज सुजाता ने मानसिक रूप से विकलांग लोगों के अधिकारों बारे में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता बलकार सिंह संधू ने मानसिक रूप से विकलांग लोगों के पात्रता संबंधी कानून के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. सविता कुमारी ने पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर मानसिक रूप से विकलांग लोगों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?