Sahara Protest : कल सुबह प्रोटेस्ट को करौली कलेक्ट्रेट पहुंचें निवेशक और कार्यकर्ता : बृजमोहन योगी 

जप तप के राजस्थान प्रवक्ता ने की लोगों से अपील 

जप तप के राजस्थान के प्रवक्ता बृजमोहन योगी ने बयान जारी कर कहा है कि कल सुबह 11 बजे करौली जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पिछले दिनों में किए गए #सत्याग्रह के संबंध में वार्तालाप करने तथा ज्ञापन देने के लिए जिला करौली की सभी तहसील से ग्रामीण और शहर के सभी पीड़ित अभिकर्ताओं को कलेक्ट्री परिसर पहुंचे।
उन्होंने कहा है कि अभी-अभी बाड़मेर जिले में बायतु के एक सहारा पीड़ित हेमंत कुमार मेघवाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। भुगतान नहीं मिलने के कारण जमाकर्ताओं के दबाव से ऐसी पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए और इसका जिम्मेदार कौन? सहारा-ग्रुप “सुब्रत रॉय” सरकार  दोनों ही हैं। उन्होंने कहा है कि उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिले और पूरे राजस्थान में पीड़ित साथियों को न्याय मिले इसको लेकर कलेक्टर साहब और पुलिस अधीक्षक सहाब को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा अभिकर्ता अपने-अपने जमाकर्ताओं के साथ आएं और हमारी अपील है की जीवन लीला समाप्त करना कोई समाधान नहीं है। अन्याय के खिलाफ अपने स्वयं के भुगतान के लिए और अपने निवेश कर्ताओं के भुगतान के लिए  17/02/2023 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्री परिसर पर ज्यादा से ज्यादा पीड़ित साथी आएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।  बृजमोहन का कहाँ है की माथे पर लगा दाग,
पसीने से मिटाना है!
हम सबकी किश्ती है डूबी, #Buds_Act_2019
कानून से उसे पार लगाना है! उन्होंने साथ ही 02मार्च जयपुर CMआवास पर सत्याग्रह और
23_मार्च23 #कर्तव्यपथ_पर चलने की अपील की है।

  • Related Posts

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से लेकर झारखंड CID तक… करोड़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित