Sahara Protest : पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की रैली में उठा सहारा भुगतान का मुद्दा

कार्यक्रम की कमेंट्री करते देखे गये ऑल इंडिया आंदोलन जन आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह एडवोकेट

सहारा इंडिया से निवेशकों के भुगतान का मामला भले ही दूसरे राजनीतिक संगठन न उठा पा रहे हों पर भाकपा माले ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया है। किसी राजनीतिक संगठन के कार्यक्रम में सहारा भुगतान की मांग के होर्डिंग्स पहली बार देखे गये हैं। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह एडवोकेट बाकायदा कार्यक्रम की कमेंट्री करते देखे गये।

दरअसल बिहार में वामपंथी संगठन जनहित के मुद्दे उठाते रहत हैं। चाहे किसानों का मामला हो, मजदूरों का हो या फिर दूसरे किसी वर्ग की कोई समस्या। भाकपा माले संगठन मामले को प्रमुखता से उठाता रहता है। इस कार्यक्रम में भी भाकपा माले ने जहां लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया है वहीं केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना भी की है। इस कार्यक्रम में सहारा इंडिया से निवेशकों का भुगतान न मिलने और एजेंटों की आत्महत्या का जिम्मेदार सरकारों को माना गया। देखने की बात यह है कि भाकपा माले के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां भाकपा माले के कार्यकर्ता लगे थे वहीं ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। अनल सिंह एडवोकेट इस कार्यक्रम में जी जान से लगते देखे गये थे।

दरअसल निवेशकों की लड़ाई लड़ने के लिए ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा बिहार में बड़ा आंदोलन छेड़े हुए है। भुगतान के लिए संगठन के कार्यकर्ता जहां जन प्रतिनिधियों का घेराव कर रहे हैं वहीं हर जिले में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। एक ओर जहां अनिल सिंह एडवोकेट ने क्रांति की हुंकार भर कर दी है वहीं ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार ने जेपी क्रांति की तर्ज पर बिहार में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। उधर राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद की अगुआई में सहारा इंडिया के साथ ही दूसरी ठगी कंपनियों के खिलाफ जप तप के बैनर तले बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है। अब देखना यह है कि भाकपा माले का सहारा निवेशकों को मिलने वाला समर्थन और ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा का संघर्ष बिहार में क्या गुल खिलाता है।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन