ई. शशि भूषण राय फिर बने पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष

 अभिनन्दन समारोह का हुआ आयोजन

मोतिहारी: ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय को फिर से पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसके बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने उनकी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की आशा जताई। नगर अध्यक्ष ओसैदूर रहमान खान ने अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया । इस दौरान जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि पार्टी ने हमे पार्टी ने पुनः जिला अध्यक्ष बनाया है। इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राज्यसभा सांसद पूर्व अध्यक्ष बिहार कांग्रेस कमिटी अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान, बिहार प्रभारी सचिव सुशील पासी का आभार प्रकट करता हूं। साथ ही जिला कांग्रेस कमिटी एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी का मैं धन्यवाद करता हूं की सभी के पार्टी के प्रति समर्पण एवं सक्रियता दिखाने के लिए आभार है। अभिनन्दन समारोह में शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गप्पू राय के नेतृत्व में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा। साथ ही पार्टी को आगामी चुनावों में इसका लाभ मिलेगा। प्रो. विजय शंकर पांडे एवं विनय कुमार सिंह ने कहा कि श्री राय को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के आलाकमान को बहुत- बहुत आभार है। पुनः ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय को जिला अध्यक्ष का पदभार दिया। मौके पर ललन राय, रवींद्र पांडे, किरण कुशवाहा, डॉ. आदर्श आनंद, आबिद हुसैन, सभापति सिंह, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नसीम अख्तर, रंजीत पांडे, हरीकिशोर पटेल, सौरव कुमार, चंदेश्वर सिंह, डॉ० परवेज आलम, गुलरेज अहमद, रवि रंजन नेता, रंजन शर्मा, मुकुंद कुमार, लालू यादव, हिमांशु दुबे एवं जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता भी श्री राय को बधाई दिए।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा