Drug resistant TB ward started in Jims : टीबी के लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराने की जरूरत, सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर होती है निशुल्क जांच : डीटीओ

ग्रेटर नोएडा।  राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में शनिवार को ड्रग रजिस्टेंट टीबी (दवा प्रतिरोधी टीबी) वार्ड का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डा. उमर हैदर अकील, जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. शिरीष जैन व संस्थान के निदेशक ब्रिग्रेडियर डा. राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
संस्थान के निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने बताया – संस्थान में ड्रग रजिस्टेंट टीबी (डीआर-टीबी) के निदान और प्रबंधन के लिए नवीनतम अद्यतन बुनियादी ढांचे के साथ 10 बिस्तर का वार्ड शुरू किया गया है। उन्होंने कहा- वर्ष 2025 तक देश से टीबी को (दवा संवेदनशील और दवा प्रतिरोधी टीबी दोनों) जड़ से खत्म करने की दिशा में यह एक प्रयास है। डा. उमर हैदर ने बताया- वार्ड की स्थापना से बुखार, खांसी, कमजोरी और टीबी के अतिरिक्त लक्षणों से पीड़ित रोगियों के लिए उम्मीद की नई किरण है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा शिरीष जैन से सभी लोगों से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में टीबी के खात्मे में अपना योगदान दिये जाने की अपील की। उन्होंने बताया- दो सप्ताह से अधिक खांसी, खांसते समय बलगम या खून आना, थकान रहना, वजन कम होना, भूख न लगना, रात में सोते समय पसीना आना, बुखार और सीने में दर्द क्षय रोग के लक्षण हो सकते हैं। जनपद के सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी की निशुल्क जांच व उपचार निशुल्क उपलब्ध है। क्षय रोग के लक्षण नजर आते ही इसकी तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लिए प्रारंभिक अवस्था में ही क्षय रोगियों की पहचान जरूरी है ताकि तत्काल उनका उपचार शुरू कर क्षय रोग के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने बताया उपचार न होने की स्थिति में फेफड़ों की टीबी का रोगी अपने संपर्क में आने वाले 10 से 15 लोगों को संक्रमित करता है।
इस अवसर पर जिम्स के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सौरभ श्रीवास्तव, पल्मोनरी मेडिसिन की विभागाध्यक्ष एवं टीबी वार्ड की इंचार्ज डा. रश्मि उपाध्याय, संकायाध्यक्ष डा रम्भा पाठक आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी