दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट न. 52 में लगी आग

कोई हताहत नहीं, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंजूषा वाधवा का बताया जा रहा है यह कोर्ट रूम 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंजूषा वाधवा के कोर्ट न 52 रूम में रविवार तड़के आग लग गई। हालांकि, आग में कोई हताहत नहीं हुआ और दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को सुबह कड़कड़डूमा कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम में भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि घटना के समय अदालत का अग्निशमन तंत्र काम नहीं कर रहा था।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि तड़के तीन बजकर 23 मिनट पर एक अदालत कक्ष में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम नंबर-52 और कड़कड़डूमा कोर्ट की दूसरी मंजिल पर कॉरिडोर में आग लग गई, लेकिन सुबह 5.20 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

Continue reading
उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

सांसदों के टूट की अटकलों के बीच शिवसेना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

  • By TN15
  • June 16, 2026
  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

  • By TN15
  • June 16, 2026
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया