पद की गरिमा गिरा रहे हैं प्रधानमंत्री व गृहमंत्री : रघुराज सिंह

भाजपा नेताओं और इनकी आईटी सेल ने युवाओं को बना दिया है धर्मांध

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/नोएडा। आंदोलनों को समर्पित रहे कांग्रेस नेता रघुराज सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह रालोद नेता जयंत चौधरी को तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से हाथ मिलाने पर नसीहत दे रहे हैं कि जो अपने पिता का नहीं हुआ वह तुम्हारा क्या होगा। उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे में कहा कि अमित शाह प्रधानमंत्री के बारे में क्यों नहीं बोलते कि जब वह अपनी पत्नी के न हुए तो देश के क्या होंगे ? रघुराज सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने अपने पद की गरिमा को पूरी तरह से भुला दिया है। राजनीति में भी एक गरिमा होती है। उन्होंने बुलंदशहर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को अभिवादन करने पर राजनीतिक  गरिमा बताया। नोएडा के विधायक पंकज सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंकज सिंह इधर-उधर की बात न करते हुए अपने पांच साल के काम गिनाएं। भाजपा और भाजपा की आईटी सेल को देश के लिए खतरा बताते हुए रघुराज सिंह ने इन पर युवाओं को धर्मांध की ओर धकेल देने का आरोप लगााय। भाजपा पर घटिया राजनीति का करने का आरोप लगाते हुए रघुराज सिंह ने इनसे छुटकारा पाने की अपील लोगों से की है।
दरअसल रघुराज सिंह नोएडा में स्थानीय मुद्दों को उठाने के मामले में अग्रणी नेता माने जाते हैं। रघुराज सिंह की अगुआई में नोएडा में कई आंदोलन हुए हैं। किसानों के आंदोलन में रघुराज सिंह के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण को न केलव घेरा गया बल्कि कुछ समय तक के लिए प्राधिकरण पर अपमना अधिपत्य जमा लिया था। नोएडा में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रघुराज सिंह एक भावुक नेता माने जाते हैं। वह स्थानीय मुद्दों को लेकर न केवल व आंदोलन कर रहे हैं बल्कि कई बार जेल भी गये। कोर्ट में उनकी बड़ी लड़ाई चल रही है।

Related Posts

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

Continue reading
INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी