लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस सुरक्षा की तैयारियों में जुटी

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। 25 मई को सात लोकसभा सीटों पर मतदान होने को हैं और इस लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस सुरक्षा की तैयारियों में जुट गई है। पुलिस विभाग अलग-अलग जोन में मीटिंग कर लोगों को कैसे सुरक्षित तरीके से लोकसभा चुनाव सुनिश्चित कराया जाए, इसकी भी ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं, क‍िस तरह से सुरक्षा की रणनीत‍ि तैयारी की जाए, इस पर भी व‍िस्‍तार से चर्चा की जा रही है। वहीं, स्पेशल सीपी की ओर से अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।

स्पेशल सीपी यादव ने पुलिसकर्मियों से कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी सुरक्षा की दृष्टि से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे और सोमवार को शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित गुरु गोबिंद सिंह आईपी यूनिवर्सिटी, ईस्ट कैंपस में दिल्ली पुलिस के जोन 1 द्वारा एक संपर्क बैठक का आयोजन किया गया। जहां विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आईपीएस रवींद्र सिंह यादव भी मौजूद थे। इसके अलावा ईस्‍टर्न रेंज के एड‍िशनल सीपी सागर स‍िंह कलसी, डीसीपी शाहदरा ज‍िला सुरेंद्र चौधरी, डीसीपी ईस्‍ट ज‍िला अपूर्वा गुप्‍ता, डीसीपी नॉर्थ ईस्‍ट ज‍िला डॉ. जॉय ट‍िर्की, शाहदरा डीसीपी-2 विष्णु कुमार के अलावा तीनों ज‍िलों के एड‍िशनल डीसीपी, एसडीपीओ, एसीपी, एसएचओ के अलावा अन्‍य पुल‍िसकर्मी भी मौजूद रहे।

बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव होने वाले हैं और चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला डीसीपी की ओर से लगातार उच्च स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। दिल्ली का उत्तर पूर्वी जिला बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसके अलावा, नॉर्थ ईस्ट से जुड़े शाहदरा जिले के कई पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले कई इलाके भी संवेदनशील माने जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026