पुलिस के आठ जिलों की डाटा की समीक्षा का खुलासा, पिछले साल की तुलना में 22.30 प्रतिशत की गिरावट

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों के लिए अपराध को लेकर एक राहत भरी खबर आई है, इस वर्ष के शुरुआती तीन महीने में राष्ट्रीय राजधानी में आपराधिक वारदात 22.30 फीसदी कम हुई हैं। पुलिस ने जोन एक में आने वाले उत्तर पूर्व, शाहदरा, रोहिणी, उत्तर पश्चिमी, बाहरी उत्तरी और केंद्रीय जिला का डेटा जारी किया है, जो इस साल के 31 मार्च तक का आकड़ा शामिल है। फिलहाल पुलिस ने जोन 1 के 8 जिलों के क्राइम डेटा को लेकर लिस्ट जारी की गई है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में हो रहे अपराधों को लेकर पुलिस कमिश्नर हर 15 दिन में अपराध को लेकर समीक्षा बैठक बुलाते हैं, लेकिन इस बार किसान आंदोलन के कारण समीक्षा बैठक चार महीने बाद बुलाई गई और इसके बाद यह डेटा जारी किया गया।

डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि क्राइम पर रोक लगाने को लेकर हमारी टीम जीपीएस के साथ अलग-अलग जगहों पर पेट्रोलिंग कर रही है और भीड़ वाली जगहों या त्योहारों के दौरान बदमाशों पर मोबाइल सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं किसी भी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचती है और मामले की जांच में जुट जाती है। पुलिस का कहना है कि क्राइम को कम करने के लिए पेट्रोलिंग करना बेहद जरूरी है, इससे आम लोग भी सुरक्षा महसूस करते है और अपराधी भी डरे रहते हैं।

जिला अपराधों का आंकड़ा
जिला 2023 2024 बढा या घटा

उत्तर-पूर्व 7476 4656 37.72 कम
पूर्वी 5099 3574 29.90 कम
शाहदरा 3700 3783 2.24 बढ़ा
रोहिणी 4327 3531 18.39 कम
उत्तर-पश्चिमी 8243 5738 30.38 कम
बाहरी-उत्तरी 4515 3682 18.44 कम
उत्तरी 7226 6373 11.80 कम
मध्य जिला 4569 3737 11.20 कम

जीपीएस के साथ फुट पेट्रोलिंग पर जोर दिया जा रहा है। बदमाशों पर भी मोबाइल सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही है। हर पीसीआर कॉल पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस वजह से अपराधों में कमी आई है।
-एम हर्षवर्धन, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, दिल्ली पुलिस

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे