दिल्ली जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके से मिला 12 किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मंच से दिया पूर्ण समर्थन
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन दिया। भूख हड़ताल पर बैठे गांधीवादी नेता सोनम वांगचुंग और आंदोलन के सूत्रधार अभिजीत दीपके को हर स्तर से साथ देने का वादा किया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा और दूसरे छात्र नेताओं की हौसलाअफजाई की। दरअसल SKM का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, CJP नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NTA को खत्म करने, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने, सभी दोषियों को सजा देने और सेंट्रलाइज्ड भ्रष्टाचार को खत्म करने जैसी जायज़ मांगों के प्रति SKM ने समर्थन दिया।







