दिल्ली जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके से मिला 12 किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल, मंच से दिया पूर्ण समर्थन
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन दिया। भूख हड़ताल पर बैठे गांधीवादी नेता सोनम वांगचुंग और आंदोलन के सूत्रधार अभिजीत दीपके को हर स्तर से साथ देने का वादा किया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा और दूसरे छात्र नेताओं की हौसलाअफजाई की। दरअसल SKM का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, CJP नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NTA को खत्म करने, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने, सभी दोषियों को सजा देने और सेंट्रलाइज्ड भ्रष्टाचार को खत्म करने जैसी जायज़ मांगों के प्रति SKM ने समर्थन दिया।
SKM प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वालों में राजन क्षीरसागर, ऑल इंडिया किसान सभा, हन्नान मोल्लाह, ऑल इंडिया किसान सभा (कैनिंग लेन), के.पी. कृष्णप्रसाद, ऑल इंडिया किसान सभा (कैनिंग लेन), पुरुषोत्तम शर्मा, ऑल इंडिया किसान महासभा, मनीष भारती, जय किसान आंदोलन, राज बाला यादव, जय किसान यूनियन, शशिकांत – क्रांतिकारी किसान यूनियन, अर्जुन प्रसाद सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन, विमल त्रिवेदी, अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा, कुलदीप सिंह भारतीय किसान यूनियन (उग्राहा), चरण सिंह, किसान संघर्ष समिति, अनुराग चौहान, किसान एकता केंद्र, दलजीत सिंह भारतीय किसान यूनियन धौकाण्डा (धौकाण्डा) मुख्य रूप से शामिल रहे।

