“ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

“ तू राजा होगा अपने घर का, ‌ मंत्री संत्री से मुझे क्या लेना,’ वहीं दूसरी और किसी के ज्ञान, त्याग, संघर्ष‌ के ताप की ‌ जरा सी भी आंच ‌ मन को छू गई‌ तो उसके सामने ‌ दंडवत होने  में भी कोई कोताही नहीं। इसी जहनियत ‌राजीव नयन बहुगुणा ‌ की कलम से वक्त वक्त पर लिखी गई ‌ इबारतें “काजल कोठा” किताब लीक से हटकर लगे‌ तो कोई अचरज नहीं।
इंसानी जीवन से‌ ताल्लुक  रखने वाले हर मौजू पर अपनी खास शैली में रोशनी बिखेरी है। गहन गंभीर ‌ विचारोत्तेजक विषयों पर भी शब्दों की कलाबाजी पांडित्य का प्रदर्शन करने की बजाय आम लोगों की बातचीत वाले अंदाज में सवालों को खड़ा करने और खुद ही अपनी सोच के मुताबिक उसका जवाब या रास्ता सुझाने का काम भी किया है।  एक बात साफ तौर पर नजर आती है की लेखक हिर फिर कर हिमालय की तलहटी में बसे उत्तराखंड के लोगों के दुख-सुख, रीति रिवाज़, संस्कृति, कुदरती कहर, सरकारी दोहन की योजनाओं, उजड़ते गांव, पलायन पर बिफर कर
‘और कितने भूकंप चाहिए की यह निंद टूटे’ ‘शहरी लूटेरो। हट-हट, दुर-दुर’, ‘दुनिया भर में  पस्त है पहाड़,’ ‘हिमालय क्षेत्र में अनर्थ की आशंकायें’ ‘गंगा से ऐसा  बर्ताव ना करें’ ‘गंगा के लिए एक देह आहूति’ ‘बहुओं का अकाल’ ‘एक बार फिर हिमालय के आर-पार’ जैसे लेखों में  निर्मम  होकर  व्यथा व्यक्त करते हैं।
‘एक चादर उजली सी’ में लेखक प्राकृतिक समृद्धि और साफ हवा कभी भी हिंसक और बुरे विचार की ओर नहीं जाने देती ‌  लिखकर पहाड़ी जीवन का निचोड़ प्रस्तुत करते हैं।
दूसरों पर व्यंग करने के साथ-साथ  अपना मजाक उड़ाने ‌ की इमानदारी भी बरतता है कि
‘एक परचे में‌‍ एकजामनर से मिलकर‌ बेईमानी से नंबर  बढ़वाये,
‘ ‘कुछ ही समय बाद पाया कि राजनीति का मेरे अंदर सॉफ्टवेयर ही नहीं है, जैसे  शादी की तैयारी करते किसी व्यक्ति को हठात  पता चले कि उसके तो अंडकोष ही नहीं है।’
कामुकता, श्रृंगार रस में गो‌ते लगाता लेखक देश-विदेश नीति के गहन गंभीर मामालों ‘चीन से ना डरने की जरूरत है,न ‌ ‌ मुग्ध  होने की,’ ‘कावेरी: एक नदी, दो शिकारी’ ‘ब्रह्मपुत्र की राह रोकने के खतरे’ ‘राज सुराज कुछ आग कुछ धुआं ‘जाओ राजा हम ठोएंगे पालकी’ ‘माओ नाम का तो बहाना है,‌  भी लिखता है। ‘ लेखक इतिहास, कला, साहित्य, संस्कृति, आर्थिक सामाजिक सभी विषयों पर टिप्पणी करता है, परंतु दिमाग जहां एक और हिमालय के पहाड़ों पर विचरण करता है वहीं उसके अंतर्मन की रसमयता भारतीय लोक, शास्त्रीय संगीत मे‌ विचरण करते रहती है।  आलम के रंग लाख सही तु मगर कहाँ सुनो और सम जाओ यह सिलसिला खत्म होने को है। बेबाक, बेखौफ, बिना लाग लपेट  जैसा देखा, समझा लिख दिया की तर्ज पर बनी इस किताब को अगर पढ़ना शुरू कर दिया तो खत्म किए बिना उठना मुश्किल हो जाएगा।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!