आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।  समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के अब्दुल वाले बयान पर अब AIMIM के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने तंज कसा है।

 

इसरार ने कहा- मजहबी समझ पर तरस आता है

 

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “आजम खान साहब की मजहबी समझ पर तरस आता है मुझे. हो सकता है काफी समय से जेल में रहने के कारण उनकी दिमागी कुछ गड़बड़ा गया हो। अब्दुल को इन्होंने समझा है कि अब्दुल माने अल्लाह होता है और इन्होंने अपने बयान में यह कहा है कि हम अब्दुल से दरी बिछाने की बात कैसे कह सकते हैं।

AIMIM नेता ने आगे कहा, “अब्दुल का मतलब होता है अल्लाह का बंदा, अल्लाह का सेवक, जो आम इंसान है, ये अब्दुल की डेफिनिशन में आता है  और आजम खान साहब अब्दुल का माने बता रहे हैं कि अल्लाह के जो 99 नाम हैं, उसमें एक नाम अब्दुल भी है, ऐसा वो कह रहे हैं। तो भाई, आजम खान साहब की इस मजहबी समझ पर और उनकी इस जहानत पर मुझको तरस आता है, उससे ज्यादा क्या कह सकता हूं।

 

क्या है पूरा मामला?

 

दरअसल, इस मामले की शुरूआत तब हुई थी जब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर आरोप लगाए थे कि सपा केवल मुस्लिम वोट लेती है, लेकिन उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं देती। एक रैली में उन्होंने कहा था कि ‘अबदुल सिर्फ दरी नहीं बिछायेगा.’ इसका मतलब था कि अब मुसलमान केवल राजनीतिक रैलियों में काम करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिस्सेदारी भी लेगा. इसपर हाल ही में जेल से बाहर आये आजम खान ने इस बयान को अल्लाह की तौहीन बताया था।

उन्होंने कहा था कि अब्दुल अल्लाह का नाम है। लानत हो ऐसे इंसान पर जो अब्दुल से दरी बिछाने की बात कर रहा है. उन्होंने ओवैसी से इस बयान के लिए माफी मांगने के लिए भी कहा था. अब AIMIM ने इसी पर प्रतिक्रिया दी है। चुनावों के पास आने पर ये जुबानी जंग और तेज होते दिखाई दे रही है।

  • Related Posts

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    आकाश आनंद ने अयोध्या में राजपूत कार्ड खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !