SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी कि एक वर्ग को उत्पीड़न से बचाने के लिए लाया गया यह कानून दूसरे वर्ग के उत्पीड़न की वजह बन रहा है. कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि आरोपी को उत्पीड़न से बचाने के लिए कानून में पर्याप्त उपाय मौजूद हैं। याचिकाकर्ता बृजभूषण सैनी के लिए पेश हुए वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि बिना शुरुआती जांच के एफआईआर दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की व्यवस्था सही नहीं है। इससे कानून के दुरुपयोग की आशंका रहती है. धारा 18 के तहत आरोपी को अग्रिम ज़मानत से भी मना किया गया है।
जैन ने शिकायतकर्ता को मुकदमे की शुरुआत में ही मुआवजा दिए जाने के प्रावधान पर भी सवाल उठाया गया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में दी गई एक जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ताओं को सरकार की तरफ से 493 करोड़ रुपए दिए गए. ऐसी व्यवस्था झूठी शिकायतों को बढ़ावा देती है. इस पर मामले को सुन रही बेंच के सदस्य जस्टिस जोयमाल्या बागची ने उन्हें रोकते हुए इस दलील को ‘क्रूर’ कहा।

चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामले पर सुनवाई करने से मना करते हुए कहा कि 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट को वैध ठहराया था। सिर्फ 6 साल बाद उस फैसले की समीक्षा की कोई वजह नज़र नहीं आती।

 

पहले भी उठा था सवाल

 

2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ‘सुभाष काशीनाथ महाजन’ मामले में SC/ST एक्ट के सख्त प्रावधानों की चर्चा की थी। कोर्ट ने उस आदेश में कुछ सुरक्षा उपाय तय किए थे। इनमें गिरफ्तारी से पहले मंजूरी लेने और एफआईआर से पहले DSP स्तर के अधिकारी से प्रारंभिक जांच की बात शामिल थी। कोर्ट के इस फैसले का व्यापक विरोध हुआ।

फैसले के विरोध को देखते हुए संसद ने कानून में संशोधन कर धारा 18A जोड़ी. इसमें साफ किया गया कि एफआईआर दर्ज करने से पहले प्राथमिक जांच जरूरी नहीं होगी और गिरफ्तारी के लिए किसी पूर्व मंजूरी की आवश्यकता भी नहीं होगी। 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने कानून में बदलाव को सही ठहरा दिया। कोर्ट ने उसी फैसले का हवाला देते हुए दोबारा विचार से मना किया है।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!