नोएडा मीडिया क्लब और निकोन इंडिया द्वारा वर्कशॉप का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। आज नोएडा मीडिया क्लब और निकोन इंडिया के संयुक्त सहयोग से नोएडा मीडिया क्लब कार्यालय, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-29 में एक विशेष कैमरा सर्विस और वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के 80 से अधिक फोटो जर्नलिस्टों ने हिस्सा लिया। निकोन इंडिया की तरफ से आयोजित इस वर्कशॉप का उद्देश्य फोटोग्राफरों को नई कैमरा तकनीकों से अवगत कराना और उनके उपकरणों की सर्विस करना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने नई कैमरा तकनीकों, लो-लाइट और डे-लाइट में फोटोग्राफी की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया। फोटो जर्नलिस्टों को विभिन्न परिस्थितियों में कैमरे का उपयोग करने के तरीके और नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित फोटो जर्नलिस्टों के कैमरों की सर्विस की गई और छोटी-मोटी तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

फोटोग्राफी और कैमरा तकनीकों में तेजी से बदलाव हो रहा है, और इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की वर्कशॉप का आयोजन समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मनोहर त्यागी ने कहा, “नोएडा मीडिया क्लब और निकोन इंडिया की यह पहल सराहनीय है। ऐसी वर्कशॉप्स से फोटोग्राफरों को नई तकनीकों को समझने और अपडेट रहने में मदद मिलती है। यह आयोजन विशेष रूप से उन फोटोग्राफरों के लिए उपयोगी है, जो दिन-प्रतिदिन की बदलती तकनीक के साथ खुद को विकसित करना चाहते हैं।”

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने इस आयोजन की सफलता पर निकोन इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह वर्कशॉप फोटो जर्नलिस्टों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई है, जहां उन्हें नई तकनीकों से रूबरू होने का मौका मिला। इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल फोटोग्राफरों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें अपने कार्य में बेहतर परिणाम देने के लिए भी प्रेरित करती हैं। भविष्य में भी ऐसी वर्कशॉप्स का आयोजन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है