श्रीरामलीला की तैयारियाँ जोड़ों से हुई शुरू

ऋषि तिवारी
नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज़ी से स्शुरू हो गईं हैं।मंच का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंचन के स्थान को चारों तरफ़ से घेरा जा रहा है।इस बार डेढ़ सौ फ़ीट लंबा मंच बनाया जा रहा है।मंच की ऊंचाई 6 फ़िट होगी और चौड़ाई 48 होगी।इस वर्ष तीन मंच बनाया जा रहा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन बहुत रोचक और बहुत रोमांचक होगा।

श्री जानकी कला मंच के कलाकारों के द्वारा रामलीला की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी ।सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।लोगों के बैठने की व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है।इस बार 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था है ।लोगों के खाने-पीने के लिए फूड स्टाल रहेगा और लोगों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और नोएडा पुलिस की व्यवस्था रहेगी।इसके साथ-साथ श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति लगभग पचास वॉलंटियर लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करेंगे।श्रीराम मित्र मंडल द्वारा आयोजित रामलीला 3 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी।

7 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी,जो शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर-62 स्थित रामलीला स्थल पर पहुँचेगी।12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा और इसके साथ ही रावण के अंत के उपलक्ष्य में रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा ।13 अक्टूबर को श्रीराम और भरत मिलाप होगा ।उसके बाद डांडिया उत्सव मनाया जाएगा और इसके साथ 11 दिवसीय श्री रामलीला मंचन का समापन हो जाएगा।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया