नसबंदी के 45 महीने बाद गर्भवती हुई महिला

 अब बिहार स्वास्थ्य विभाग से मांग रही मुआवजा

 पटना/सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड क्षेत्र की एक महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद भी गर्भवती हो गई है। यह सुनने में भले ही कुछ अटपटा लगे और एक पल के लिए यकीन न हो, पर मामला सच है। मामले का खुलासा महिला के बंध्याकरण का ऑपरेशन कराने वाली एएनएम ने किया है। परिवार के बढ़ते बोझ और बच्चों की परवरिश में आर्थिक बोझ से पूर्व से परेशान चल रही पीड़िता अब इस नई समस्या से चिंतित है। एएनएम ने मामले से डुमरा के पीएचसी प्रभारी को अवगत करा पीड़िता को सहयोग करने का आग्रह किया है।
प्रभावित महिला डुमरा प्रखंड की मिर्जापुर विशनपुर पंचायत के बनचौरी गांव की है। पीड़िता मीना देवी, नंदकिशोर राय की पत्नी है। उसे पूर्व से कई बच्चे है। पीड़िता को लगा कि महंगाई और अन्य समस्या के चलते बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश कठिन है। परिवार का संचालन बेहतर तरीका से कर सके, इस सोच के बाद उसने डुमरा सीएचसी में 30 जनवरी 21 को बंध्याकरण का ऑपरेशन कराई थी। बताया है कि वह बंध्याकरण के बावजूद गर्भवती हो गई है।
पीड़िता मीना देवी को चक्कर आने पर शंका हुई कि वह फिर गर्भवती हो गई है। तब उसने इसकी जांच कराई, तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई। फिर मानो उसके पैरों तले की जमीं खिसक गई। वह चिंता में पड़ गई। पूरे परिवार के लोग इस बात को लेकर स्वास्थ्य विभाग को कोसने लगे। तब वह एएनएम से मिली और इसकी जानकारी दी। एएनएम ने डुमरा पीएचसी प्रभारी को लिखित तौर पर पीड़िता की समस्या से अवगत कराया है। बहरहाल, मामले में बंध्याकरण का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की लापरवाही उजागर हुई है। मामले में पीड़िता बतौर मुआवजा 30 हजार रुपये मिलेगा।
डुमरा पीएचसी के प्रभारी डॉ अक्षय कुमार ने बताया कि बंध्याकरण के ऑपरेशन के दौरान दो ट्यूब को बांध दिया जाता है। इस केस से लगता है कि एक ही ट्यूब बांधा गया होगा, जिससे पीड़िता के समक्ष ये समस्या उत्पन्न हुई है। इस मामले से वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर