15 की उम्र में कर दी बड़ी गलती, मिलन से पहले ही हो गया डंडे का शिकार

 नवादा। बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज बाजार में एक 15 वर्षीय किशोर की प्रेम प्रसंग में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो कादिरगंज बाजार के निवासी नीतीश कुमार का भांजा था। घायल युवक का नाम सन्नी कुमार है, जो कादिरगंज चौधरी टोला निवासी राजो चौधरी का पुत्र है।
घटना के संबंध में मृतक के मामा नीतीश कुमार ने बताया कि नीरज एक लड़की से मिलने गया था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नीतीश कुमार ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मृतक की मामा ने बताया कि नीरज शाम 5:30 बजे घर से निकला था। रात 10:30 बजे पाचंबा गांव से फोन आया कि दो लड़कों को छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया है। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव को सौंप दिया।
उन्होंने आगे बताया कि जब मेरा भांजा जख्मी था तो एक लड़की के द्वारा लगातार फोन करके उसकी हाल समाचार पूछा जा रहा था, तब हम लोगों को पता चला की प्रेम प्रसंग में ही मेरा भांजा के साथ मारपीट किया गया है। मृतक की मां ने बताया कि और दर्द के कारण ही थोड़ी देर में ही मेरा भांजा ने दम तोड़ दिया।
डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि जिस युवक की पिटाई की गई है उनके परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर दी गई आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई की गई जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। जिस लाठी से पिटाई किया गया था वह लाठी को भी बरामद की गई है। आगे की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’

    कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए देशों के बीच संवाद आवश्यक है

    कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए देशों के बीच संवाद आवश्यक है

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!