देवदूत बनकर पहुंची महिला ने बचाई दो जिंदगी

 ऑटो से आने लगी औरत के चीखने की आवाज,  भीड़ बनी तमाशबीन

नवादा। बिहार के नवादा जिले में सड़क से गुजर रही एक ऑटो से महिला के जोर-जोर से चीखने की आवाज आने लगी। उसके बाद वहां दौड़कर लोग पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक महिला अंदर बैठी हुई है और जोर-जोर से चीख रही है। भीड़ जमा होने लगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उसी वक्त एक निजी अस्पताल की नर्स पहुंची और उसने महिला की मदद की। नर्स की मदद से महिला ने बीच सड़क पर ऑटो के अंदर एक बच्चे को जन्म दिया।
जानकारी के मुताबिक चीख पुकार सुनकर नवादा के पटवा सराय की रहने वाली एक महिला नर्स रिंकू कुमारी वहां से गुजर रही थी। उसने चीख सुनने के बाद वहां जाकर देखा। नर्स महिला के लिए किसी देवदूत से कम नहीं थी। उसने सहयोग किया और प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद डायल 112 को कॉल किया गया। पुलिस टीम आई और प्रसूता को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ये पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के नवादा- जमुई रोड पर रेल गुमटी के पास हुई।
महिला की पहचान कौआकोल के लौहसिंहानी भलुआही गांव निवासी अजय कुमार की गर्भवती पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है। महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ धनबाद से आ रही थी। और अपने मायके जा रही थी, तभी रास्ते में दर्द हुआ और फिर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे गुमटी से थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही वह प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। दर्द के मारे वह बीच सड़क पर ही छटपटाने लगी।
महिला के लिए किसी ने मदद के लिए कदम नहीं बढ़ाया। जांच में देखा कि बच्चा जननांग से आधा बाहर आ चुका है। कुछ महिलाओं को आग्रह कर घेरा लगाया और प्रसव कराया। तभी एक व्यक्ति ने डायल 112 को सूचित कर दिया। जानकारी मिलते ही चंद मिनटों में डायल 112 की टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मी भी हरकत में आ गए और इलाज में जुट गए। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग