सांप का पूरा परिवार घरों तक पहुंचा

 12 रसेल वाइपर के मिलते ही वन विभाग को याद आए रामानुज

 बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में सांपों का कुनबा अब घनी बस्तियों की ओर जा रहा है। इस दौरान सांप के घरों में प्रवेश करने से ग्रामीण परेशान हैं। बेगूसराय में बाढ़ के पानी में बहकर भारी संख्या में रसेल वाइपर और अन्य जहरीले सांप पहुंचे हैं। इन सांपों को रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा जा रहा है। बेगूसराय में 6 रसेल वाइपर और एक दुर्लभ प्रजाति के गोल्डन कीट वाइपर सहित 15 सांपों को अलग-अलग जगहों से पकड़कर उन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया।
वन विभाग की ओर से सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया। जिले के बलिया प्रखंड के शिवनगर निवासी रामानुज पासवान अब तक पांच हजार सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। रामानुज लगातार सांपों को बचाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के लिए सांपों का रहना आवश्यक है। वे सांपों को पकड़ कर वन विभाग को सौंपते हैं।
हाल के दिनों में रामानुज ने बाढ़ के बाद गांव तक आने वाले दर्जनों सांप को पकड़ा है। उन्होंने एक महीने के अंदर 25 सांप का रेस्क्यू किया है। रामानुज अपने साथ एक बोरा, डब्बा और एक छड़ी रखते हैं। सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसे डिब्बे में बंद करते हैं। प्लास्टिक की बोरी में उन्हें कैद करते हैं। उसके बाद उन्हें वन विभाग को दिया जाता है। वन विभाग की ओर से सांप को जंगलों में छोड़ दिया जाता है। पिछले एक महीने में रामानुज को सांप के रेस्क्यू कॉल सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
उधर, वन विभाग के सूत्रों की मानें, तो बेगूसराय में जैसे ही बाढ़ का पानी घट गया है। इधर-उधर झाड़ियों में छुपे हुए सांप बाहर निकल रहे हैं। ये सांप लोगों के घरों की ओर जा रहे हैं। उनका घरों की ओर जाना काफी खतरनाक है। इसलिए वन विभाग लगातार उनका रेस्क्यू कराने के बाद उन्हें जंगलों में छोड़ रहा है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग