जातिसूचक भोजपुरी गाने पर मचा हिंसक बवाल

 मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल

 आरा। बिहार के भोजपुर जिले में भोजपुरी गाने को लेकर विवाद हो गया। ध्यान रहे कि इन दिनों गली-गली में पैदा हो चुके भोजपुरी गायक सोशल मीडिया पर अपना-अपना गाना बनाकर डालते रहते हैं। इस दौरान कई गायकों ने अपनी-अपनी जाति की तारीफ करने वाले गाने बनाए हैं। किसी गाने में अन्य जाति को चैलेंज किया गया है। किसी गाने में खुद की जाति को महान बताया गया है। भोजपुरी में यादव, भूमिहार, बबुआन और राजपूत से लेकर ब्राह्मण और पासवान जाति पर भी गाना बना है।
मूर्ति विसर्जन के दौरान इसी तरह के एक गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। घटना भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की बताई जा रही है। सोमवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान जातिसूचक गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें रोड़ेबाजी के दौरान होमगार्ड जवान और सिपाही सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके अलावा पुलिस की प्राइवेट गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जख्मी पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार घायल पुलिस कर्मियों में होमगार्ड जवान सियाराम दुबे, योगेंद्र सिंह और रोहित कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों धोबहा थाना में कार्यरत हैं। इधर होमगार्ड जवान सियाराम दुबे ने बताया कि वे लोग मूर्ति विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर थे। तभी मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों ने जातिसूचक गाना बजा दिया।
पुलिस ने बताया कि जाति वाला गाना बजने के बाद दूसरे पक्ष के लोग भड़क उठे और उनके बीच पहले धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी कर दी गई। जब पुलिस उन्हें मना करने गई तो उन लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। जिसमें वे उनके साथी होमगार्ड जवान योगेंद्र सिंह और सिपाही रोहित कुमार जख्मी हो गए। सूचना पाकर धोबहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग