मुजफ्फरपुर/बंदरा। गायघाट थाना में दर्ज डकैती के दौरान हत्या के मामले में फरार स्थायी वारंटी या लाल वारंटी विनोद पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विनोद पासवान पीयर थाना के करैला निवासी है। वह मधुबनी जिले के बिसपी थाना कांड संख्या 128/13 में वांछित था।
पहले भी जा चुका है जेल:
पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि विनोद पासवान पर लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं, और वह पहले भी इन मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।