पहलगाम में पर्यटकों को हत्या करने के विरोध में विहिप बजरंग दल ने किया जोरदार प्रदर्शन

पश्चिम चंपारण/बेतिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर जिहादी आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। विहिप जिलामंत्री रमण गुप्ता ने बताया कि देश भर में हजारों स्थानों पर हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों में लाखों की संख्या में घटना से मर्माहत लोगों ने आक्रोशित स्वर में जिहादी आतंकवाद व पापी पाकिस्तान की काफिरोफोबिया से ग्रसित मानसिकता का समूल नाश करने का संकल्प व्यक्त किया। इसी कड़ी में विहिप बजरंग दल बेतिया इकाई द्वारा जिला मुख्यालय बेतिया में भी प्रदर्शन किया गया है। शहीद स्मारक पर हुए विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा इस कायराना हमले में मृत हुए हुतात्माओं के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विहिप जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुक्त कर पाक अधिकृत कश्मीर को जिहादी चंगुल से छुड़ा कर पुन: भारत में मिलाया जाए। विभाग मंत्री निरज कुमार ने रोष प्रकट करते हुए कहा कश्मीरी लोगों की समृद्धि पर्यटन पर आधारित है और इस घटना के माध्यम से उसके पर्यटन उद्योग को समाप्त कर घाटी को दिवालिया घोषित करने जो षड्यंत्र रचे गए हैं, वे सफल नहीं होंगे। आगे उन्होंने कहा कि अब इस घटना को लेकर भारत सरकार के कड़े कूटनीतिक कदमों और आतंकवाद को निरंतर पल्लवित व पोषित करने के कारण नापाक पाकिस्तान संपूर्ण विश्व में अब पूरी तरह से अलग-थलक पड़ गया है। जिला सह संयोजक दीपू शर्मा ने कहा भारत, पाकिस्तान समेत सम्पूर्ण विश्व में भारत विरोधी किसी भी ढांचे को पूरी तरह से समाप्त करने में सक्षम है।
जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने खुली चेतावनी देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब पाकिस्तान अपने कुकर्मों के लिए दंड भुगतने को तैयार रहे जरूरत पड़ी तो सेना के साथ विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता कंधे से कंधे मिलाकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ देंगे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के नगर सह संयोजक राज प्रियांश ने भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और देशहित में सबको सरकार के निर्णय के साथ रहने का आह्वान किया। विहिप विधि प्रकोष्ठ के राजेश गुप्ता व ऋषव वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना सिर्फ एक सामान्य आतंकवादी हमला नहीं बल्कि, देश की संप्रभुता तथा हिंदू समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। अब सीमा पार की लड़ाई तो सरकार ने लड़नी शुरू कर दी है और देश को विश्वास है कि उसके अपेक्षित परिणाम भी शीघ्र देखने को मिलेंगे किंतु, अंदर के युद्ध के लिए सम्पूर्ण हिंदू समाज व राष्ट्रवादी शक्तियों को एकजुटता के साथ तैयार रहना होगा। आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय सहयोग व समर्थन के बिना कोई आतंकी इस प्रकार की घटना को नहीं कर सकता। ऐसे में हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य है कि अपने आसपास पल रहे आस्तीन में सांपों को अविलंब बाहर निकाल कर देश के सुरक्षा बलों के हाथ मजबूत करें और स्वयं के साथ देश को भी सुरक्षित बनाएं। विरोध प्रदर्शन में अतुल कुमार, राजकुमार, राजेश गुप्ता, महेंद्र राम, शंभू कुमार, अखिलेश आर्या, मंजय सिंह, अखिलेश आर्या, सुजीत सोनी, अधिवक्ता विनोद कुमार, राजू कसेरा ,अतुल कुमार,दिलीप कुमार,अनिल कुमार,सूर्यांशु मिश्रा ,अभिमन्यु शर्मा शामिल थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी