राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा योजनाओं का उद्घाटन

-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे शामिल

-बिहार के विकास पर केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों का हुआ प्रदर्शन

पटना/मधुबनी। दीपक कुमार तिवारी।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित लोहना उत्तर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए राज्य सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि बिहार में अब तक 1639 पंचायत सरकार भवन बन चुके हैं और शेष का निर्माण तेज़ी से जारी है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 लाख लाभार्थियों को आवंटन पत्र और 10 लाख को पहली किश्त की राशि दी गई। साथ ही, नई रेल लाइनों का उद्घाटन और तीन नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत भी की गई।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने बिहार में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास में सरकार के योगदान को भी रेखांकित किया।

उन्होंने बताया कि 2005-06 में राज्य का बजट मात्र 34 हजार करोड़ था जो अब बढ़कर 3.17 लाख करोड़ हो गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 4 मई 2025 को बिहार में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन होगा और प्रधानमंत्री से इसकी शुरुआत कराने का आग्रह किया गया है।

अंत में उन्होंने एन.डी.ए. के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “हम हमेशा एन.डी.ए. में रहेंगे और बिहार व देश के विकास के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित