कील ठोंक कर छात्रा की हत्या, नमक डाल दफनाया शव

– मुजफ्फरपुर में सनसनी
-चचेरे भाई पर हत्या का आरोप
-चाचा का परिवार फरार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं की छात्रा रीमा कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 16 वर्षीय रीमा के पैरों में कीलें ठोंकी गईं, उसके शरीर पर नमक डाला गया और फिर उसे सियारी नदी किनारे मिट्टी में दफन कर दिया गया। गुरुवार को गायघाट थाना क्षेत्र के महुआरा गांव से उसका शव बरामद होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

रीमा, बेनीबाद थाना के पिरौंछा गांव की निवासी थी और मंगलवार शाम को कोचिंग से लौटते वक्त लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सियारी नदी किनारे खुदाई की, जहां रीमा का शव मिट्टी में दबा मिला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, शव के साथ की गई बर्बरता से यह एक सोची-समझी हत्या प्रतीत हो रही है।

 

चचेरे भाई पर हत्या का आरोप, चाचा का परिवार फरार:

 

रीमा की बड़ी बहन कांति देवी, जो कोलकाता में रहती हैं, ने हत्या का आरोप अपने चचेरे भाई पर लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार अपने चाचा से ज़मीन के पुराने विवाद में उलझा था। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद उनके चाचा ने फोन कर कहा, “बेटा गलती हो गई है, घर आओ बैठकर बात करेंगे।”

इस बयान के बाद मामला और गंभीर होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी परिवार घर छोड़कर फरार है।

 

जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार:

 

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है और हर कोण से जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

इलाके में दहशत, दोषियों को फांसी की मांग:

 

मा की निर्मम हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!