भव्य रूप से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती : योगेन्द्र राणा

29 मई को असंध के सालवन में होगा प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह

 

करनाल, (विसु)। गत 9 मई को गांव सालवन में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए तनाव के कारण हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते स्थगित कर दिया गया था।
इस अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि जब राष्ट्र पर संकट हो, तब हर नागरिक की प्राथमिकता देशहित में खड़ा होना होती है। हरियाणा सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए यह समारोह स्थगित किया गया, क्योंकि उस समय पूरा देश हमारी भारतीय सेना के साथ खड़ा था और नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी थी।
उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियाँ सामान्य हो चुकी हैं, इसलिए यह समारोह अब 29 मई 2025 को गांव सालवन में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करेंगे।
इस आयोजन की जानकारी देने के लिए आज सैक्टर-8 स्थित राजपूत धर्मशाला, करनाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजपूत सभा करनाल के अध्यक्ष डॉ. एन. पी. सिंह जी व उनकी संपूर्ण टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन केवल ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की भावना को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। आज जब देश विविध चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा का स्मरण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। उन्होंने इस मौके पर सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस गौरवपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप जी की वीरता, आत्मसम्मान और बलिदान को नमन करें।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    • By TN15
    • August 18, 2026
    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा