ऑपरेशन मंगलसूत्र पर दिल्ली पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में महिलाओं से चेन झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मंगलसूत्र शुरू किया था और इस अभियान के तहत शाहदरा जिला पुलिस की एएसबी सेल ने कुख्यात झपटमार अमजद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पास से छीना गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद किया गया है।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया है कि आरोपी की पहचान अमजद उर्फ सोनू के रूप में हुई है और 6 मई को विवेक विहार इलाके में एक महिला जब बालाजी मंदिर से पूजा कर लौट रही थी, तभी एक बाइक सवार बदमाश उसका मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। मामले की सूचना पर विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तारी के लिए एएसबी सेल की टीम गठित किया गया और इस अभियान को नाम दिया गया ऑपरेशन मंगलसूत्र।

बता दे कि पुलिस को सूचना मिली कि अमजद नेहरू विहार, मुस्तफाबाद इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल लिया और बताया कि मंगलसूत्र घर में छिपा रखा है

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!