श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील

 

गौतम बुद्ध नगर। 1 से 3 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली मजदूर रैली एवं संसद मार्च को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर द्वारा जन जागरण अभियान तेज कर दिया गया है।

अभियान के तहत सूरजपुर बराई मेला स्थल तथा देवला, उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा सहित विभिन्न स्थानों पर पर्चा वितरण किया गया। इस दौरान जन नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर मजदूरों की समस्याओं और अधिकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तथा कामगारों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए सीटू गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, महासचिव रामस्वारथ एवं सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज मजदूरों को अपने अधिकारों, रोजगार की सुरक्षा, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने 1 से 3 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद भवन तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के प्रमुख मुद्दों को रेखांकित करते हुए कहा कि मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद्द किए जाएं, पुराने श्रम कानून बहाल हों, न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये प्रतिमाह लागू किया जाए, समान काम का समान वेतन मिले, ठेका प्रथा और श्रमिकों के शोषण पर रोक लगे तथा पीएफ, ईएसआई, बोनस, पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कामगारों से आह्वान किया कि वे आपसी एकता और संगठन की ताकत को मजबूत करते हुए 1 से 3 दिसंबर के दिल्ली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…