भव्य रूप से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती : योगेन्द्र राणा

29 मई को असंध के सालवन में होगा प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह

करनाल, (विसु)। गत 9 मई को गांव सालवन में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए तनाव के कारण हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते स्थगित कर दिया गया था।
इस अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि जब राष्ट्र पर संकट हो, तब हर नागरिक की प्राथमिकता देशहित में खड़ा होना होती है। हरियाणा सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए यह समारोह स्थगित किया गया, क्योंकि उस समय पूरा देश हमारी भारतीय सेना के साथ खड़ा था और नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी थी।
उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियाँ सामान्य हो चुकी हैं, इसलिए यह समारोह अब 29 मई 2025 को गांव सालवन में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करेंगे।
इस आयोजन की जानकारी देने के लिए आज सैक्टर-8 स्थित राजपूत धर्मशाला, करनाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजपूत सभा करनाल के अध्यक्ष डॉ. एन. पी. सिंह जी व उनकी संपूर्ण टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस मौके पर विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन केवल ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की भावना को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। आज जब देश विविध चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा का स्मरण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।
उन्होंने इस मौके पर सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस गौरवपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप जी की वीरता, आत्मसम्मान और बलिदान को नमन करें।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !