अवैध कॉलोनियों पर चला डी.टी.पी का पीला पंजा, दो अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

करनाल (विसु)। जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि गत दिवस कस्बा करनाल में 2 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि एक अवैध काॅलोनीे नई आनंद विहार काॅलोनी के पिछे लगभग 3 एकड़ में पनप रही थी ।

इस कॉलोनी में सभी कच्ची सडकों व 12 डी.पी.सी., 3 चारदिवारी, 2 निर्माणाधीन मकान के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार दूसरी अवैध काॅलोनी घोघरीपुर रोड पर लगभग 3.5 एकड में पनप रही थी। जिसमें सभी कच्ची सडकों, मैनहाॅल एवं सीवर नैटवर्क के विरूद्ध तोड़फोड की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार व कार्यालय की टीम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना सदर की पुलिस फोर्स उपस्थित रहे।
जिला नगर योजनाकार ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफोड़ की कार्रवाइ जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाये जायेंगे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप