केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल शहर को स्वच्छता में राष्टपति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर दी बधाई

 केंद्रीय मंत्री बोले, भविष्य में भी स्वच्छता को बरकरार रखने में जनता करे सहयोग

करनाल, (विसु)। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में करनाल शहर का नाम शामिल हुआ है जोकि हम सबके लिए बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने स्वच्छता में करनाल शहर को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी स्वच्छता को बरकरार रखने में जनता सहयोग करे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल दौरे के दौरान भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए करनाल के जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों व जनता को बधाई दी और कहा कि यह बड़ी ही खुशी की बात है कि करनाल शहर को स्वच्छता में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार सफाई मित्रों द्वारा किए गए बेहतर कार्यों तथा नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले कई वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चल रहा है जिसे थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा किया जाता है। उस एजेंसी से प्राप्त सूची तथा जनसंख्या के आधार पर पांच श्रेणियां बनाई गई है जिसमें 10 लाख से ऊपर की जनसंख्या वाले शहर तथा दूसरी श्रेणी 10 लाख से 3 लाख तक की जनसंख्या वाली श्रेणी है। दूसरी श्रेणी में करनाल शहर का नाम शामिल है। मीडिया के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के 100 शहरों को चुना गया था उनमें करनाल शहर भी शामिल था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करनाल शहर में काफी काम हुआ है, लेकिन जो काम अधूरे रह गए थे, इन्हें पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर करनाल विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नगर निगम महापौर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप सहित भाजपा नेता, भाजपा जिला पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है