हरियाणा के जिला करनाल में कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, जेल प्रशासन ने शुरु की अनूठी पहल

करनाल, (विसु)। हरियाणा के करनाल जिले में जेल प्रशासन ने कैदियों के सुधार और पुनर्वास के उद्देश्य से नई पहल की शुरुआत की है। जेल विभाग की ओर से एक पेट्रोल पंप खोला गया है, जिसे जेल के कैदी और बंदी चलाएंगे। रविवार को हरियाणा के जेल महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद अकील ने पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। जेल डीजी मोहम्मद अकील ने एक खास बातचीत में बताया कि यह पहल कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा, कैदियों को काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनमें सुधार होगा। काम में व्यस्त रहने से जेल में अनुशासन बना रहता है और आपसी झगड़े भी नहीं होते। साथ ही उन्हें इस कार्य के बदले मेहनताना भी मिलेगा। पुलिस अधिकारी ने कहा, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के साथ आने वाले समय में सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पूरी परियोजना में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। डीजीपी मोहम्मद अकील ने बताया कि कुरुक्षेत्र में पंप सफलतापूर्वक चल रहा है। अंबाला, यमुनानगर और हिसार में भी इस तरह के पंप शुरू किए जा चुके हैं। आगामी समय में फरीदाबाद, नूंह और सिरसा में भी इस मॉडल को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पेट्रोल पंपों पर तेल की गुणवत्ता की पूरी जिम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां तेल की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ग्राहक निश्चिंत होकर पेट्रोल भरवा सकते हैं, उनकी गाड़ी अच्छे से चलेगी। जेल महानिदेशक के मुताबिक, यह पंप 24 घंटे चालू रहेगा। रात के समय अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। इस पेट्रोल पंप से होने वाला मुनाफा सीधा सरकार के खाते में जाएगा। डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार के फंड की कमी नहीं है, चाहे वह नए जिलों में ऐसी सुविधाएं शुरू करने की बात हो या फिर कैदियों की जरूरतों की पूर्ति। उन्होंने कहा कि कैदियों के जीवन सुधार के लिए जेल में और भी कई तरह के काम चल रहे हैं।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 