सम्पत्ति कर के 26 डिफाल्टर स्कूल संचालकों की नगर निगम में सूची तैयार, जल्द होंगे अटैचमेंट नोटिस वितरित : डॉ. वैशाली शर्मा

डिफाल्टरों पर करीब 2 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, न चुकाने पर होगी कार्रवाई

करनाल, (विसु)। सम्पत्ति कर की वसूली करने के लिए नगर निगम करनाल ने डिफाल्टरों पर लगातार कार्रवाई का निगम का एक्शन मोड जारी है। इसी कड़ी में अब प्रॉपर्टी टैक्स न भरने के चलते नगर निगम के डिफाल्टर हुए स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसके लिए 26 स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिन पर करीब 2 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर बकाया है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों पर करोड़ो रुपये का सम्पत्ति कर बकाया है, जिसके चलते सभी को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस प्राप्त होने के बाद कुछ विद्यालय संचालकों की ओर से सम्पत्ति कर भरा गया, परंतु बहुत से विद्यालयों की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसे लेकर सम्पत्ति कर शाखा के प्रवर्तन दल की ओर से 26 स्कूलों की सूची बनाकर उनके अटैचमेंट नोटिस तैयार कर लिए गए हैं, जो जल्द ही वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीचे लिखे गए शिक्षण संस्थानों के अतिरिक्त जो अन्य शिक्षण व वाणिज्यिक संस्थान अटैचमेंट की कार्रवाई से बचना चाहते हैं, तो वह शीघ्र अति शीघ्र नगर निगम कार्यालय या ऑनलाईन श्चह्म्शश्चद्गह्म्ह्ल4.ह्वद्यड्ढद्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल के माध्यम से सम्पत्ति कर अदा कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्टï किया कि अगर निजी शिक्षण व वाणिज्यिक संस्थान सम्पत्ति कर जमा नहीं करवाते, तो अटैचमेंट की कार्रवाई अवश्य की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते बताया कि फूसगढ़ स्थित प्रकाश पब्लिक स्कूल द्वारा बकाया 11 लाख रुपये सम्पत्ति कर जमा करवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त मीरा घाटी स्थित आर.एस. पब्लिक स्कूल 5 लाख रुपये पार्ट पेमेंट तथा कुंजपुरा रोड स्थित आदर्श स्कूल की ओर से भी करीब 3 लाख 71 हजार रुपये की पार्ट पेमेंट कर दी गई है।
बोक्स
इन स्कूलों को जारी होंगे अटैचमेंट नोटिस
क्रम संख्या    विद्यालय का नाम       बकाया सम्पत्ति कर
1. बलदेव जे.एस.डी. मिशन सी. सै. स्कूल, सेक्टर-13   4292154 रुपये
2. ओ.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, दनियालपुर रोड विलेज   1933774 रुपये3.  सेंट थेरेसा काँमेंट स्कूल, सेक्टर-9    1327500 रुपये
4.  खालसा सी. सै. स्कूल, खालसा कॉलेज, रेलवे रोड 952500 रुपये
5. संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, जरीफा विरान 952500 रुपये6.  आर.एस. पब्लिक सी. सै. स्कूल, मीरा घाटी 752007 रुपये
7.  सरस्वती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-34    717267 रुपये
8. डी.ए.वी. सी. सै. स्कूल 663750 रुपये
9. कर्ण पब्लिक स्कूल, रविदास पुरा, हांसी रोड 593352 रुपये
10. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9    572976 रुपये
11. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-13   571500 रुपये
12. वी.यू.एम.एम. जैन पब्लिक स्कूल, फूसगढ़ रोड 571500 रुपये
13. डी.ए.वी. कॉलेज 571500 रुपये
14. निर्मल धाम मॉडल टाऊन स्कूल, मॉडल टाऊन 549783 रुपये
15. खालसा मॉड्रन स्कूल, प्रेम नगर 416071 रुपये
16. न्यू बाल भारती पब्लिक स्कूल, राजीव पुरम कॉलोनी 412019 रुपये
17. प्रताप पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6     408750 रुपये
18. जी.ई.एम.एस. इंटरनेशनल स्कूल, अल्फा सिटी 408750 रुपये
19. इंडस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8      398250 रुपये
20. संत निक्का पब्लिक स्कूल, सदर बाजार 398250 रुपये
21. दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7-375000 रुपये
22. एस.बी.एस. सी. सै. स्कूल, सैशन मार्ग हाऊस 338296 रुपये
23. एम.डी. पब्लिक स्कूल, दहा गांव 362919 रुपये
24. आदर्श स्कूल, कुंजपुरा रोड करीब 300000 रुपये
25. गुरू नानक गल्र्स सी. सै. स्कूल, आदर्श नगर-245250 रुपये
26. हिमालय पब्लिक स्कूल, सेक्टर-12-245250 रुपये

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?