ट्विशा शर्मा की सास का नया दावा, कहा- बच्चा गिराना चाहती थी बहू 

ट्विशा शर्मा में मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ट्विशा गर्भपात कराना चाहती थी। उन्होंने कहा, ‘करीब 5 महीनों के भीतर मुझे एहसास हो गया था कि उसके विचार काफी उदार थे। 17 तारीख को जैसे ही उसे अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई, उसका पूरा व्यवहार बदल गया। उसने कहा कि वह इस बच्चे को नहीं रखना चाहती. उसी शाम जब मैं ऑफिस से घर लौटी तो मैंने देखा कि उसकी हालत बेहद खराब थी।  वह खुद को मार रही थी और लगातार कह रही थी, ‘मैं इस तरह नहीं जी सकती.’ मैंने उससे कहा कि अगर वह सच में जाना चाहती है तो हम अगले दिन उसका टिकट करवा देंगे ताकि वह सम्मानपूर्वक जा सके। हमें नहीं पता कि वह रात में कहां गई थी। मैंने उसकी मां से भी पूछा, लेकिन उन्होंने भी कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता. वह पूरी तरह अपनी मर्जी से चलती थी और बेहद जल्दबाजी व लापरवाही में फैसले लेती थी।

उन्होंने आगे कहा, ‘उस घटना के बाद उसकी मां 23 तारीख को यहां आई थीं, लेकिन रुकी नहीं. उन्होंने कहा कि 30 तारीख को समर्थ के आने पर वापस आएंगी। 30 तारीख को वह फिर आई और दोबारा अस्पताल जाकर एमटीपी (गर्भपात) कराने की जिद करने लगी।

मेरा बेटा शुरुआत से ही परेशान था- गिरिबाला

गिरिबाला सिंह ने समर्थ को लेकर कहा, ‘लड़के अक्सर आंसुओं के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाते। मेरा बेटा शुरुआत से ही उसके व्यवहार की वजह से परेशान था। उसने काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नजर नहीं आया. इतना बड़ा झगड़ा नहीं था, लेकिन एमटीपी के बाद मन में तनाव आना स्वाभाविक है। उसकी जिद और यह कहना कि ‘तुम मुझे कंट्रोल नहीं कर सकते’, ये सब बातें थीं. अगर किसी व्यक्ति के मन में दो विरोधी आवाजें चल रही हों तो आप क्या निष्कर्ष निकालेंगे?’

उन्होंने कहा, ‘समर्थ सामने आएगा, लेकिन उसे अपनी स्वतंत्रता और कानूनी अधिकारों की रक्षा करने का पूरा हक है. यह ऐसा मामला है जिसे खारिज कर दिया जाना चाहिए। बल्कि इस मामले में सार्वजनिक सहानुभूति हमें मिलनी चाहिए. स्वाभाविक है कि वह अपने अधिकारों का पूरा इस्तेमाल करेगा और उसके वकील उसकी तरफ से मजबूती से पैरवी करेंगे।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!