नोएडा दलित शोषण मुक्ति मंच का ‌त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन हुआ संपन्न

नोएडा, दलितों पर बढ़ते उत्पीड़न को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा का सम्मेलन सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन की जानकारी देते हुए मंच के सचिव कामरेड धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि देश व उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सम्मेलन में दलितों शोषितों पर बढ़ते हमलों पर विचार विमर्श कर संघर्ष की रणनीति तय की गई साथ ही सम्मेलन में पिछले 3 साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी 3 वर्षों के भविष्य की दिशा तय की गई तथा नई कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष रमाकांत सिंह, सचिव धर्मेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, उपाध्यक्ष हरकिशन सिंह, धनराज गौतम, सहसचिव बलराम, मेहंदी, तथा कार्यकारणी सदस्य मुकेश कुमार, भीखू प्रसाद चुने गए।
सम्मेलन में मंच के पदाधिकारी रमाकांत सिंह, हरकिशन सिंह, धर्मेंद्र गौतम, भीखू प्रसाद आदि आदि ने अपने विचार रखें।
सम्मेलन में उद्घाटन भाषण मंच के दिल्ली राज्य अध्यक्ष कामरेड ब्रह्मजीत सिंह और समापन भाषण मंच के गाजियाबाद अध्यक्ष तिरफूल सिंह ने रखा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं